Jaunpur news:शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Jaunpur news: Body of an unidentified youth found in Sharda tributary canal, police busy in identifying him

जौनपुर।थाना खुटहन क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है।

غریبوں، نوجوانوں اور انصاف کی آواز: محمد راشد حذیفہ کی مقبولیت میں مسلسل اضافہ

प्रभारी निरीक्षक खुटहन के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7:25 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि गोसाईपुर नहर से नगवा की ओर शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात शव बहता हुआ जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और चकफतेहपुर हरिजन बस्ती पुलिया के पास नहर से शव को बाहर निकलवाया।

Jaunpur news:पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने कत्थई रंग की शर्ट पहन रखी थी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है।

Jaunpur crime:घर के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू, गंभीर घायल

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि शव जनपद सुल्तानपुर या थाना सरपतहा क्षेत्र से बहकर खुटहन थाना क्षेत्र में पहुंचा हो सकता है।

Jaunpur news:खेत की सुरक्षा में लगी झटका मशीन के करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभारी निरीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात शव के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना खुटहन पुलिस को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button