Jaunpur news:खेत की सुरक्षा में लगी झटका मशीन के करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jaunpur news: Farmer dies due to electric shock from a machine while protecting his farm, family in turmoil

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से साहब लाल गौतम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
UPTET के चलते 4 जुलाई का संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित, अब 6 जुलाई सोमवार को होगा आयोजन
बताया जा रहा है कि साहब लाल गौतम किसी कारणवश खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वह खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के झटका देने वाले तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Jaunpur crime:घर के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू, गंभीर घायल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि खेत में झटका मशीन किस परिस्थिति में लगाई गई थी तथा घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।
Jaunpur news:मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 97 आवेदनों को मिली मंजूरी, डीएम ने की समीक्षा बैठक
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



