Azamgarh news:जननायक स्व रामविलास पासवान का 80 वी जयंती अंबेडकर पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाई गई 

Azamgarh news: 80th birth anniversary of Jananayak Late Ram Vilas Paswan was celebrated with great pomp in Ambedkar Park.

आजमगढ़।डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क कलेक्ट्री कचहरी आजमगढ़ पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में गरीबों, वंचितो, शोषितों, कमजोर वर्गों, के मसीहा, देश के दूसरे अंबेडकर भारत के गौरवशाली नेता ओजस्वी तेजस्वी कर्तव्य निष्ठा प्रति समर्पित रहने वाले देश के कैबिनेट मंत्री रहे एवं दो बार पद्मभूषण से सम्मानित जन-जन के नायक स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब का 80 वी जयंती जन क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया!

Jaunpur accident:चार पहिया वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

इनका जन्म 5 जुलाई 1946 बिहार के खगड़िया जिला ग्राम शहर बन्नी मे पिता जमुना माता सिया देवी के घर हुआ था देश के भारतीय राजनीति में 1969 में पहली बार विधानसभा पहुंचे पासवान जी के आदर्श जयप्रकाश नारायण जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ लोहिया जी के विचारों में आस्था रखते थे देश में इमरजेंसी के दौरान काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा 1977 में हाजीपुर लोकसभा से रिकॉर्ड मतो से चुनाव जीता और आगे वाले दिनों में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार नेच सबसे पहले उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया

Azamgarh news :जहानागंज पुलिस ने वांछित 06 वारंटियों को किया गिरफ्तार

कि पासवान साहब की जितनी भी वर्णन किया जाए उतना ही कम है इनकी सोच सदा कमजोर वर्गों के साथ रही देश के राजनीति में अपनी स्थिति को सदा एक निष्पक्ष नेता के रूप में स्थापित करते हुए सन् 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना किया और देश में अपनी हिस्सेदारी को सुनिश्चित किया और आने वाले दिनों में अनेक कार्य किया इन्होंने देश के प्रति सदा समर्पित रहे और अपने जीवनकाल में ही अपने हाजीपुर लोकसभा को अपने छोटे भाई पशुपति कुमार पारस जी को समर्पित कर उन्हें विजई बनवाया 8 अक्टूबर 2020 को उनकी मृत्यु के उपरांत एनडीए गठबंधन के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा पारस जी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और समाज को गति और बल देने का काम पारस जी करने लगे इसी बीच परिवारीक विवाद में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना किया नेताजी को विचारों के प्रति अपने को समर्पित किया 2024 लोकसभा में उन्होंने एनडीए के प्रति अपना समर्थन देते हुए पुनः सरकार बनाने का काम किया और पासवान जी के प्रति समर्पित भावना से चिराग पासवान को विजई भी बनवाने का काम किया जो आज देश में कैबिनेट मंत्री कार्यभार देख रहे हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ छलिया का काम किया है बहुत ही शर्मसार करने वाली है भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी से पार्टी सात सूत्री मांग किया है जिसमें प्रमुख मांगे स्वर्गीय पासवान साहब को भारत रत्न एवं लोकसभा में प्रतिमा स्थापना भारतीय टिकट पासवान के नाम से जारी देश के शिक्षा पाठ्यक्रमों में नाम शामिल कर समेत आदि मांग किया गया है ताकि ऐसे समर्पित देश के नायक को सम्मान मिले उनको चाहने वालों के दिलों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा हो सके!

शूटिंग के दौरान कुत्ते ने आकांक्षा रंजन को काटा 

कार्यक्रम के दौरान मऊ जनपद से चलकर आए वीरेंद्र पासवान अपने सैकड़ो समर्थन के साथ पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया इसी अवसर पर विधानसभा मोहनदाबाद गोहाना का प्रभारी बनाया गया पार्टी को मजबूत और संगठन को गतशील बनाने का संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज एवं संचालन पुष्पा गौतम ने किया कार्यक्रम के दौरान बौद्ध सत्य भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों को देखकर सम्मानित किया गया !

आजमगढ़ में रंगबाजी की रील बनी गिरफ्तारी की वजह,सरायमीर पुलिस का त्वरित एक्शन

कार्यक्रम उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सर्वश्री-: बालचंद जैसवारा, उमेश सोनकर, कमलेश पासवान, रामसागर चौहान , किशन भारती, सिकंदर गौतम, रामफल वनवासी, कतवारू बनवासी, लाल बिहारी गौतम, सत्येंद्र भारती, रामबचन चौहान शालू चौहान जिलाध्यक्ष मऊ, सुनीता विश्वकर्मा,

नूरसबा जिलाध्यक्ष , पूनम श्रीवास्तव, गायत्री देवी, सुनीता भारती, उर्मिला राजभर, जैनुद्दीन, राधेश्याम पासवान समेत हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button