Azamgarh news :जिलाधिकारी के आदेश पर बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया

जिलाधिकारी के आदेश पर बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज तहसील बुढ़नपुर समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के समक्ष कल्पनाथ पुत्र रामनिहोर निवासी गोविन्दपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि गाटा संख्या 65मि रकबा 0.460हे0 जो बंजर खाते की भूमि है। जिस पर प्रकाश पुत्र तिलकधारी द्वारा गैर आवासीय छप्पर बनाकर, मलखा पुत्र पिंकू निषाद द्वारा नया पिलर व दीवाल बनाकर, राजेश पुत्र रामधारी द्वारा करकट रखकर अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसके बारे में निर्माण/कब्जा न करने हेतु पूर्व में नोटिस भी दिया गया, परंतु उनके द्वारा बराबर निर्माण कार्य/कब्जा किया जाता रहा। जिसको नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शिकायत प्राप्त होने पर हटवाया गया। प्रकाश पुत्र तिलकधारी के पास लगभग 2.5 बीघा कृषि भूमि व गांव में आवासीय पक्का मकान तथा मलखा पुत्र पिंकू निषाद के पास लगभग 2.5 बीघा कृषि भूमि व गांव में आवासीय पक्का मकान तथा राजेश पुत्र रामधारी के पास गांव में लगभग 1 बीघा कृषि भूमि व आवासीय पक्का मकान है। अतिक्रमणकर्ता भूमिहीन की श्रेणी में नहीं आते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button