Azamgarh news :मंदिर परिसर से टुल्लू पम्प चोरी करने वाला चोरी गया पम्प के साथ गिरफ्तार 

मंदिर परिसर से टुल्लू पम्प चोरी करने वाला चोरी गया पम्प के साथ गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस ने मंदिर परिसर से चोरी हुए टुल्लू पम्प की घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया टुल्लू पम्प बरामद किया है।

दिनांक 05.07.2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पुजारी द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में मंदिर परिसर में लगा टुल्लू पम्प अज्ञात रूप से खोलकर चोरी कर लिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-0295/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार सहाय द्वारा की जा रही थी।

दिनांक 05.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार सहाय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुदामा पुत्र रामजीत को उसके घर, ग्राम नदौरा तरकारी से समय लगभग 04:20 बजे सायं गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया एक अदद टुल्लू पम्प बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button