Mau News:उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन में डीएम एसपी पहुंच कर पौधरोपण करने के साथ नवप्रवेशी को किया पुस्तक वितरण

Maunews

घोसी।मधुबन। नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डीएम आनंद वर्धन और एसपी कमलेश बहादुर शामिल हो कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय पहुँचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर और बैंड-बाजे की धुन के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

Mau News:ब्राह्मण विकास परिषद की अपील: मंदिर जीर्णोद्धार में न हटाई जाए माता जी की मूल मूर्ति, शास्त्रों का दिया हवाला
कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसपी ने परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही, तीन नवप्रवेशित बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं।
विद्यालय का निरीक्षण करते हुए डीएम ने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासित शैक्षणिक माहौल और सुव्यवस्थित व्यवस्था की जमकर सराहना की।

Mau News:छ:माह के शहीद हज़रत अली असगर कि याद मे बड़ागांव में शब्बेदारी का आयोजन*

उन्होंने शिक्षा विभाग को गुणवत्ता बनाए रखने और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mau News:नगरपंचायत जनसुनवाई में 7 शिकायतें प्राप्त नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी 4 समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button