Mau News:प्रभु श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मऊ में कांग्रेस का चंदा चोरी को लेकर हल्लाबोल, आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज तक निकाली शांतिपूर्ण पदयात्रा

Mau News: Congress in Mau raised hue and cry over financial irregularities in Lord Shri Ram Temple and theft of donations, peaceful march from Azamgarh turn to roadways

मऊ। घोसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मऊ जिले में देश-दुनिया के करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली तानाशाही व भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक विशाल और शांतिपूर्ण आंदोलन व पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के साथ रामभक्तो ने हिस्सा लिया।

Azamgarh news:श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा

‘रामभक्तों की गाढ़ी कमाई में धांधली बर्दाश्त नहीं’
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित कांग्रेसजनों, प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, अग्रिम संगठनों के साथियों तथा न्यायप्रिय सनातन धर्मी रामभक्तों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अयोध्या स्थित पावन एवं आराध्य प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और अभूतपूर्व वित्तीय अनियमितताओं की खबरों ने देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। जिस आस्था और समर्पण के साथ देश की जनता ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश प्रभु के चरणों में अर्पित किया, उसमें इस प्रकार की धांधली ने हर सच्चे रामभक्त के दिल को गहरे जख्म दिए हैं।

mau news :हल्की बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, घोसी कादीपुरा मार्ग के साथ अन्य स्थानों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान सरकार की नीतियों और व्यवस्था के खिलाफ मुखर होते हुए निम्नलिखित तीन प्रमुख माँगें रखीं:
न्यायिक जाँच: आस्था से खिलवाड़ करने वाली इस पूरी घटना की माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जाँच कराई जाए।
ट्रस्ट को भंग करना: वर्तमान विवादित ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।
शंकराचार्यों को कमान: सनातन धर्म के सर्वोच्च मार्गदर्शक चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को मंदिर प्रबंधन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए।
भाजपा के ‘आस्था व्यापार’ पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का करारा प्रहार:
पदयात्रा के समापन पर महादेव मंदिर के प्रांगण में आक्रोशित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर बेहद तीखा और चौतरफा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा, “जो लोग कल तक ‘राम नाम’ का नारा लगाकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे, आज उन्हीं के राज में प्रभु श्रीराम के दरबार में चढ़ावे की चोरी हो रही है। यह केवल वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह देश और दुनिया के अरबों सनातनियों की अटूट आस्था के साथ किया गया इतिहास का सबसे बड़ा विश्वासघात है।”
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने आगे कहा कि देश के अत्यंत गरीब, मजदूर, किसान और आम नागरिकों ने अपने पेट को काटकर, अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक रुपया पावन राम मंदिर के निर्माण के लिए इस पवित्र विश्वास के साथ दान किया था कि वहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम का भव्य और पवित्र धाम बनेगा। लेकिन आज वर्तमान सरकार के संरक्षण में बैठे चंद मठाधीशों और भ्रष्ट अधिकारियों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। राम मंदिर के धन में धांधली करने वालों का चेहरा बेनकाब हो चुका है और उत्तर प्रदेश की जनता इस अधर्म को कभी माफ नहीं करेगी।
भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। जब तक वर्तमान विवादित और दागी ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग नहीं किया जाता, जब तक इसकी जाँच माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में तय समय सीमा के भीतर नहीं होती, और जब तक मंदिर प्रबंधन की पूरी कमान हमारे चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों व सम्मानित संतों को नहीं सौंप दी जाती, तब तक मऊ की सड़कों से लेकर लखनऊ और दिल्ली की संसद तक कांग्रेस का यह न्यायप्रिय आंदोलन जारी रहेगा। हम हर सच्चे रामभक्त की आस्था की रक्षा के लिए संकल्पित हैं।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर ,उदयप्रताप राय ,कैलास चौहान, मनोज गिहार ,शिवाजी कन्नौजिया , हफिजुरहमान ,प्रमोद सिंह, महेंद्र सोनकर, अमन गिहार ,फहद क़ादिर, बंदना पाण्डे ,महक पाण्डे, जावेद खान, प्रेम शीला ,शैदूरहमान पहलवान, गुलशन कुमार, राजू फ़ारूक़ी, संजय साहु ,संचिता नंन्द, सुरेश राजभर ,रामविलास मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय रामभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button