Azamgarh news:श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा

Azamgarh news: Congress's Sadbuddhi Padyatra on Shri Ram Temple offering issue

आजमगढ़, 7 जुलाई:अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ ने जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली।पदयात्रा से पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में मासिक बैठक हुई।

Azamgarh news:अपराधियों पर कड़ा शिकंजा:थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी सफलता,डकैती की योजना ध्वस्त,5 बदमाशों को दबोचा

इसके बाद कांग्रेस कार्यालय से दुर्गा मंदिर, रैदोपुर तक पदयात्रा निकाली गई, जिसका समापन प्रार्थना के साथ हुआ।जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि सत्य सामने आए और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग करना है।पदयात्रा में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, अंसार अहमद, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, राम गणेश प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, गोपाल कृष्ण राय, संतोष सिंह, राम अवध प्रेमी, विपिन पाठक, नरेंद्र सिंह, प्रेमा चौहान, केदार मौर्य , प्रमोद यादव , शिवमंगल सिंह, हरिओम उपाध्याय, मंतराज यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के गव्हाण जिला परिषद विभाग अध्यक्ष बने एडवोकेट सुनील कुमार मौर्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button