Azamgarh news:भाजपा ने सहजानन्द राय को सौंपी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी, चन्द्रहास राय भोलू ने दी बधाई

सहजानन्द राय बने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सहजानन्द राय को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, चन्द्रहास राय भोलू’ ने दी शुभकामनाएं

 आजमगढ़ जनपद के जिला लालगंज लोकसभा क्षेत्र में। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं जनप्रिय नेता सहजानन्द राय को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस महत्वपूर्ण दायित्व पर उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, कर्मठता, ईमानदारी तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

आचार्य विनोद कुमार की लंदन मौजूदगी से मची सनसनी!

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, लालगंज के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रहास राय ‘भोलू’ ने सहजानन्द राय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहजानन्द राय एक सरल, सौम्य, कर्मयोगी और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता हैं। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है। उनकी कार्यशैली, विनम्र व्यवहार एवं जनसंपर्क क्षमता उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाती है।

आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता सहजानन्द राय को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा युवा मोर्चा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रहास राय ‘भोलू’ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा और जनसेवा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सहजानन्द राय के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

चन्द्रहास राय ‘भोलू’ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सहजानन्द राय को प्रदेश मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व देकर योग्य एवं अनुभवी नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिलेगा तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहजानन्द राय प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन के विस्तार और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

डांस फ्लोर पर छाने आया हाई-एनर्जी पंजाबी धमाका ‘नाची जावे’

उन्होंने कहा कि सहजानन्द राय की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में है, जिन्होंने सदैव समाज के सभी वर्गों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा की है। उनका सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें विशेष पहचान दिलाता है। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

यूपी की राजनीति में नया मोड़! मायावती के एक बयान से यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल, गठबंधन पर तेज हुए कयास

चन्द्रहास राय ‘भोलू’ ने सहजानन्द राय के जनपद आगमन पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करने की बात कहते हुए कहा कि जनपद के कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सहजानन्द राय के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूती के साथ विजय का परचम लहराएगी।अंत में चन्द्रहास राय ‘भोलू’ ने सहजानन्द राय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त, प्रभावशाली एवं जन-जन से जुड़ा हुआ बनेगा। उन्होंने पुनः सहजानन्द राय को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button