आजमगढ़ में स्थानांतरित दो सीओ को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

आजमगढ़ में स्थानांतरित दो क्षेत्राधिकारियों को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

आजमगढ़, 8 जुलाई। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद से स्थानांतरित होकर अन्य जनपदों में नियुक्त हुए दो क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर माल्यार्पण किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Azamgarh news :कार्य में घोर लापरवाही पर डायल-112 के 02 पुलिसकर्मीयों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के दिए आदेश 

एसएसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई तैनाती पर भी वे इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Azamgarh news :हज-2027 के इच्छुक आवेदक 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

विदाई पाने वाले अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा शामिल रहे, जिनका स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर हुआ है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी मुबारकपुर का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, महाराजगंज के पद पर किया गया है।समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं नई तैनाती पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button