Jaunpur news:पॉक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jaunpur news: The accused absconding in the POCSO case was arrested and sent to jail by the police.

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर।थाना सिकरारा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

Jaunpur news:पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर, तमंचा व कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को जाम तिराहा से वांछित अभियुक्त नितेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र रमेश गौतम, निवासी ग्राम पुरातेजी, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।

एरियन रोमल के ‘Number 1’ में दिखेगा टिया बाजपेयी का नया अंदाज़

गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिकरारा में दर्ज मुकदमा संख्या 250/2026 में धारा 137(2), 64(2) बीएनएस एवं 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button