Azamgarh news:अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान

Azamgarh news: Body of unknown person identified

लालगंज/आजमगढ़:नगर पंचायत कटघर लालगंज के मसीरपुर में खाकी बाबा मंदिर के पास पोखर में शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई । वहीं शाम के लगभग 4:00 बजे शिनाख्त हो जाने के बाद उसका पहचान भी हो गया।

Azamgarh News:आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला: “सपा रामद्रोहियों का परिवार, भाजपा में है असली सामाजिक संतुलन”

मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार सरोज उम्र 32 वर्ष पुत्र रामजनक सरोज निवासी हरईरामपुर थाना गंभीरपुर के रूप में हुई हैI राजेश सरोज के पिता राम जनक सरोज ने कहा कि राजेश सरोज का विवाह पाँच- छ वर्ष पूर्व मेंहनगर थाना क्षेत्र के उसरी रेड़ा गांव में हुई थी । उसकी पत्नी लगभग 3 साल से वही अपने मायके में ही थी। राजेश सरोज 9 तारीख गुरुवार को ससुराल गया था।

Azamgarh news:दोहरा हत्या कांड, मांगों पर अड़े परिजन

बीती रात लगभग 10:00 बजे उसकी पत्नी ने मेरे मोबाइल पर फोन किया कि वह जेल चला गया है। लेकिन सुबह पता चला कि उसकी लाश मसीरपुर में मिल रही है।मामला संदिग्ध लग रहा है। मेरे बेटे के साथ जो गलत किया है उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। यहां यह बता दे की राजेश सरोज का एक 4 वर्ष का पुत्र भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button