यूपी STF का बड़ा एक्शन: गोरखपुर एनकाउंटर में आजमगढ़ के बसपा नेता कलामुद्दीन खान हत्याकांड का आरोपी ढेर
यूपी में STF का बड़ा एक्शन, गोरखपुर मुठभेड़ में इनामी बदमाश का अंत

एक लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, एक सिपाही घायल।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार देर रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को एनकाउंटर में मार गिराया। बदमाश पर आजमगढ़ के बसपा नेता कलामुद्दीन खान की हत्या समेत हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस हिरासत से फरार होने और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 10 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ गोरखपुर यूनिट को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के खुन्दनपुर निवासी वांछित अपराधी मुस्तफिजुल रहमान रामनगर करजहा से कुशीनगर की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और खोराबार थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
आजमगढ़ के लाल ने चीन में बुलंद किया भारत का झंडा, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
पुलिस ने जब बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।
Rising Singer Shreya Sharma Continues to Win Hearts with Her Soulful Voice and Musical Journey
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुस्तफिजुल रहमान वर्ष 2011 से कई मामलों में फरार चल रहा था। वर्ष 2021 में आजमगढ़ में बसपा नेता कलामुद्दीन खान की हत्या के मामले में एडीजी वाराणसी द्वारा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद वह गुजरात भाग गया था। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले की पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज हुआ था।
Azamgarh News:अवैध नर्सिंग होम और फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, सीएमओ
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, चोरी और पुलिस हिरासत से फरार होने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। इस कार्रवाई को प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।



