पलामू के कई बूथों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Deputy Commissioner inspects several booths in Palamu, directs speeding up digitization work

मधुलता पांडेय विशेष संवाददाता पलामू। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में चल रहे इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर फॉर्म वितरण के साथ-साथ शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आयुष्मान खुराना की सादगी और अभिनय की मुरीद हुईं एमी मिसोब्बा

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सर्वप्रथम चैनपुर स्थित उच्च विद्यालय, सहदेवा के मतदान केंद्र संख्या-112 पहुंचे। यहां उन्होंने संबंधित बीएलओ से एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्र पर फॉर्म का वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जबकि डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फॉर्म वितरण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन कार्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए तथा ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची की मैपिंग भी पूरी गंभीरता एवं सटीकता के साथ सुनिश्चित की जाए।

सिर्फ ख़रीदारी नहीं, मानसिक शांति भी: जानिए क्या है व्यापक प्रोडक्ट वारंटी की असली ताक़त

इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरांव पहुंचे, जहां स्थित मतदान केंद्र संख्या-62, 63 एवं 64 पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन एन्यूमरेशन फॉर्म का संग्रहण हो चुका है, उनका डिजिटाइजेशन बिना विलंब पूरा कराया जाए। साथ ही बीएलओ सुपरवाइजर को अपने प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में उसी दिन डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर लंबित मामलों की संख्या न्यूनतम रहे।

तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार ही पत्रकारिता की असली पहचान : संजय पांडेय

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) के साथ भी संवाद स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

Jharkhand news:करोड़ जमा होने के बावजूद चाईबासा में खदान इलाकों की तस्वीर नहीं बदलना दुर्भाग्यपूर्ण : बाबूलाल मरांडी

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।निरीक्षण के दौरान डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडे, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, चैनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button