Azamgarh News:रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में प्रबंधकीय चुनाव निर्विरोध संपन्न, नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में प्रबंधकीय चुनाव निर्विरोध संपन्न, नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर (पटवध कौतुक) के प्रांगण में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) आजमगढ़ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी के नामांकन न होने के कारण चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमोद कुमार राय अध्यक्ष, राजेंद्र राय उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार राय प्रबंधक, अभिषेक राय उप प्रबंधक तथा राजीव राय कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामानंद तिवारी, अंसार अहमद खान, मंजू राय, रवि प्रकाश राय, दिवाकर राय, अरविंद कुमार राय एवं विनीत कुमार राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन की घोषणा के बाद पर्यवेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि समाज के भविष्य निर्माण का केंद्र है। उन्होंने सभी से विद्यालय के विकास, अनुशासन, शैक्षिक गुणवत्ता और संपत्ति की सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री कुसुम राय, सीडब्ल्यूसी बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, डॉ. विश्वनाथ गुप्ता, रणविजय सिंह, अमित सिंह, संतोष उपाध्याय, अरविंद राय, लालता राय, रमेश राय, सहायक लिपिक अश्वनी, रवि कुमार, विनीत कुमार सहित लगभग 50 गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। निर्विरोध चुनाव के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button