आजमगढ़:50 हजार का इनामी दादा-पोते का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
Azamgarh: Grandfather-grandson murderer with a reward of 50,000 rupees arrested in police encounter, shot in both legs

पवई से नर्सिंग की खास रिपोर्ट
आजमगढ़, 21 जुलाई। आजमगढ़ पुलिस ने दादा और पोते की दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं ₹50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, थाना पवई क्षेत्र के ग्राम हेवती में 9/10 जुलाई 2026 की रात पैतृक संपत्ति के विवाद में संतोष यादव (33), निवासी ताराखुर्द थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर ने अपने सगे दादा जगदंबा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था।मंगलवार को थाना पवई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से ओरिल की ओर से हेवती आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस का आरोप है कि घिरने पर आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
Azamgarh News:धारदार हथियार से हमला, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आजमगढ़:50 हजार का इनामी दादा-पोते का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
पूछताछ में आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक विवाद के चलते दोनों हत्याएं करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP45W7734) तथा ₹600 नकद बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना पवई में पहले से दर्ज दोहरे हत्याकांड के मुकदमे के अलावा पुलिस पर फायरिंग और आयुध अधिनियम की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।



