Azamgarh News:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत जैगहां-बिंदवल जयराजपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मुइयापार निवासी राजकुमार गौड़ (25 वर्ष) पुत्र त्रिवेणी गौड़ किसी कार्य से बिन्दवल जयराजपुर की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान जैगहां-बिंदवल जयराजपुर मार्ग पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ और झाड़ियों से जा टकराई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए, जहां घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button