Azamgarh News:ठेकमा के शिशरेडी में लगी सचल न्यायालय, छह में तीन मामलों का मौके पर निस्तारण
ठेकमा के शिशरेडी में लगी सचल न्यायालय, छह में तीन मामलों का मौके पर निस्तारण
ठेकमा आजमगढ़ विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत शिशरेडी स्थित पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन एवं जनपद एवं सत्र न्यायालय आजमगढ़ के तत्वावधान में ग्राम सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया
सचल न्यायालय में न्यायाधिकारी सौरभ कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनींइस दौरान कुल छह मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गयाजबकि शेष तीन मामलों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय को प्रेषित किया गया
मौके पर निस्तारित मामलों में स्टेट बनाम विनोद यादव निवासी मिर्जापुर (थाना देवगांव), स्टेट बनाम मनीष निवासी शिशरेडी थाना बरदह तथा स्टेट बनाम विनोद निवासी शिशरेडी थाना बरदह)शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रधान प्रशासक अरविंद यादव विजय प्रकाश दीक्षित पूर्व प्रधान अवधराज यादव, प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर तिवारी, अधिवक्ता अवधेश कुमार, मनीष गुप्ता
अधिवक्ता प्रतिश कुमार राय
अरविंद कुमार राय, विंध्यवासिनी राय, वेद प्रकाश यादव, चंद्रमोहन यादव, रामचंद्र यादव मानवेंद्र, अजय सिंह अंशु राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सचल न्यायालय की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गांव स्तर पर ही लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिलने में सुविधा हो रही है।



