Azamgarh News:मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदन नगर (अहिरौली) गांव में गुरुवार शाम 26 वर्षीय किरन कुमारी ने अपने मायके में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

किरन का विवाह अक्टूबर 2023 में रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव में हुआ था। उसकी एक दो वर्षीय पुत्री है। परिजनों के अनुसार पति से विवाद के चलते वह पिछले करीब एक वर्ष से मायके में रह रही थी।

सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button