Azamgarh news :लगभग 91 लाख रू0 मूल्य का 394 एंड्रायड फोन किया बरामद फोन स्वामियों कों किया गया वापस
लगभग 91 लाख रू0 मूल्य का 394 एंड्रायड फोन किया बरामद फोन स्वामियों कों किया गया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
आज दिनांक- 02.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1779 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 04 करोड़, 26 लाख, 75 हजार रुपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
इस प्रकार विगत 30 माह में कुल 5416 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 12 करोड़, 95 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने वाली थाना टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।



