आजमगढ़:सड़क दुर्घटना में दिवंगत चौकीदार के परिजनों की मदद को आगे आई गम्भीरपुर पुलिस, थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे 22,500
Azamgarh: Gambhirpur police came forward to help the family of the deceased watchman in the road accident, handed over 22,500 under the leadership of police station head Amit Kumar Tripathi.

आजमगढ़, 6 अगस्त। थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए थाना गम्भीरपुर के चौकीदार स्वर्गीय राम नगीना के परिजनों की सहायता के लिए थाना गम्भीरपुर पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक सहयोग से ₹22,500 की आर्थिक सहायता एकत्रित कर शोक संतप्त परिवार को प्रदान की।गौरतलब है कि 5 अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में सद्दोपट्टी निवासी एवं थाना गम्भीरपुर में कार्यरत चौकीदार राम नगीना का निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ दिवंगत के घर पहुंचकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहयोग की पहल की।थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्रित की, जिसे परिवार को सौंपते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। साथ ही विभागीय एवं शासन स्तर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।स्थानीय लोगों ने थाना गम्भीरपुर पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में पुलिस का इस प्रकार परिवार के साथ खड़ा होना समाज में विश्वास और संवेदनशीलता का संदेश देता है।थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस की यह पहल पुलिस के मानवीय चेहरे और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप निरीक्षक योगेश सरोज, दीवान मोहम्मद शाहिद जमाल, सागर कुमार का उत्तम गोंड का नोमान अख्तर तथा थाने के अन्य कर्मचारी मौजूद थे,



