आजमगढ़ में दवा कक्ष में फार्मासिस्ट का जन्मदिन मनाने से मरीज हुए परेशान, घंटों करना पड़ा इंतजार

Celebrating the birthday of a pharmacist in the medicine room in Azamgarh, patients were upset, had to wait for hours

आजमगढ़। जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट का जन्मदिन मनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान दवा वितरण का कार्य प्रभावित हुआ, जिससे ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के बाद दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, दवा कक्ष इंचार्ज अनिल चौधरी का मंगलवार को जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही कुछ स्वास्थ्यकर्मी जन्मदिन समारोह की तैयारियों में जुटे थे। दोपहर करीब 12 बजे दवा वितरण कक्ष के भीतर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दवा लेने के लिए खिड़की पर कतार में खड़े मरीजों और उनके परिजनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई।बुधवार देर शाम इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। हालांकि, हिंद एकता टाइम्स वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के बाद समय पर दवा मिलना बेहद जरूरी होता है, लेकिन जन्मदिन समारोह के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button