Azamgarh News:अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

आजमगढ बलरामपुर पटवध से बबलू राय

*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना मुबारकपुर पुलिस ने 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर किया बरामद*

 

दिनांक 07.08.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा) एवं उ0नि0 प्रदीप बाजपेयी मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध रोकथाम के दौरान ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर ग्राम फखरूद्दीनपुर के रास्ते सठियांव की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा फखरूद्दीनपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई। मुखबिर के इशारे पर संदिग्ध व्यक्ति को समय 01:15 बजे रात्रि पकड़ लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम नसरूद्दीन पुत्र फरीदशाह, निवासी ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष बताया। नियमानुसार जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। शस्त्र के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा कोई प्रपत्र प्रस्तुत न कर पाने पर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। बरामद शस्त्र एवं कारतूस को मौके पर सील कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को नियमानुसार दी गई तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*पंजीकृत अभियोग*

1. मु0अ0सं0- 289/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. नसरूद्दीन पुत्र फरीदशाह, निवासी ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।

*बरामदगी*

• 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर

• 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा)

2. उ0नि0 प्रदीप बाजपेयी

3. हे0का0 राहुल सिंह यादव

4. का0 सर्वेश चौरसिया

5. का0 राजन

6. का0 किशन मध्देशिया

7. का0 अमित चौधरी

8. का0 राहुल राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button