*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
NH-128B आजमगढ़–मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर उपद्रव एवं पुलिस बल से धक्का-मुक्की करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ जाम के दौरान एम्बुलेंस, रोडवेज बस एवं आमजन के वाहनों को रोककर की गई थी अभद्रता व तोड़फोड़ का प्रयास*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 15.07.2026 को ग्राम अबाड़ी हरैया बॉर्डर स्थित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम में एक महिला की उपचार/ऑपरेशन के दौरान मृत्यु हो जाने के पश्चात मृतका के परिजनों, रिश्तेदारों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडों से लैस होकर NH-128B आजमगढ़–मऊ मार्ग को सड़क के बीचों-बीच बैठकर एवं वाहन लगाकर पूर्ण रूप से अवरुद्ध कर दिया गया था। जाम के दौरान गंभीर मरीजों को लेकर जा रही ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंसों को रोककर उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई तथा रोडवेज बसों एवं आमजन के वाहनों को रोककर चालकों से अभद्रता व तोड़फोड़ का प्रयास किया गया।मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने एवं जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौज की गई तथा नेमप्लेट व सीटी डोरी तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
उक्त घटना के संबंध में उ0नि0 मो0 शमशाद खाँ की तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर मु0अ0सं0 272/2026 धारा 189(2), 191(2), 190, 221, 126(2), 121(1), 125, 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व 7 CLA Act पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.08.2026 को उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ल मय हमराह क्षेत्र में देखभाल एवं चेकिंग हेतु सठियांव चौराहा पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त अनिल चौहान रानीपुर पुलिया के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा रानीपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त अनिल चौहान को समय करीब 05:40 बजे हिरासत पुलिस में ले लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अनिल चौहान पुत्र रामअवध चौहान, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम सिही, पोस्ट राउतमऊ, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0: 272/2026 धारा 189(2), 191(2), 190, 221, 126(2), 121(1), 125, 109(1) BNS व धारा 7 CLA Act थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ल, का0 श्यामनारायण सिंह, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।


