Azamgarh News:एचपीवी वैक्सीनेशन में सराहनीय योगदान के लिए सीएमओ डॉ. एन.आर. वर्मा सम्मानित

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
एचपीवी वैक्सीनेशन में सराहनीय योगदान के लिए सीएमओ डॉ. एन.आर. वर्मा सम्मानित
आज महामहिम राज्यपाल श्री आनंदीबेन पटेल द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा आजमगढ़ को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
महामहिम राज्यपाल द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 15 हजार से अधिक बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन लगवाने में किए गए उल्लेखनीय कार्य की सराहना की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जनपद में बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने इस सम्मान को स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा अभियान में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को समर्पित किया।



