Azamgarh News:अवैध असलहों के विरुद्ध बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
*थाना–बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*
अवैध असलहों के विरुद्ध बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद*
अभियुक्त मोहम्मद तारिक के विरुद्ध एनडीपीएस, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 03 अभियोग पूर्व से पंजीकृत*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/गो-तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.08.2026 को उ0नि0 इसरार अहमद खान मय हमराह तथा उ0नि0 प्यारे राम मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि बिन्दवल से लोहसरवा मार्ग की ओर दो व्यक्ति पैदल आ रहे हैं, जिनके पास अवैध असलहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लोहसरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की गई। कुछ समय बाद बिन्दवल की ओर से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी में दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक-एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अपराध से अवगत कराते हुए दिनांक 11.08.2026 को समय करीब 02:39 बजे भोर में लोहसरवा मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध असलहों को नियमानुसार सील कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. मोहम्मद तारिक पुत्र कुद्दुश, निवासी बिन्दवल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
2. शहनवाज उर्फ शेरु पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी खानकाह, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी–*
02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 212/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
*मोहम्मद तारिक पुत्र कुद्दुश, निवासी बिन्दवल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।*
1. मु0अ0सं0 205/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 83/2025 धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 98/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 इसरार अहमद खान, उ0नि0 प्यारे राम, का0 छट्ठू साहनी, का0 ह्रदेश कुमार गुप्ता, का0 राकेश कुमार वर्मा एवं का0 रामबाबू यादव, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।



