Azamgarh News: फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले आपराधिक षड्यंत्र का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
*थाना–कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले आपराधिक षड्यंत्र का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
₹3.50 लाख की रकम लेकर फर्जी गोविन्द को खड़ा कर कराया गया बैनामा; विवेचना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*घटना का विवरण–*
दिनांक 02.08.2026 को वादिनी मुकदमा, निवासी हूँसेपुर सनूप, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि उनके जेठ संजय सिंह से ग्राम मादेपुर थाना अतरौलिया, निवासी गोविन्द पुत्र झूरी की पत्नी एवं प्रेमा पत्नी रोहित द्वारा अपनी भूमि गाटा संख्या 746, रकबा 0.417 हे0 को बच्चे के इलाज एवं अन्य आवश्यकताओं हेतु विक्रय करने की बात कही गई तथा धनराशि की अत्यन्त आवश्यकता बताई गई।
उक्त भूमि के विक्रय के लिए तय रकम ₹3,50,000/- गोविन्द पुत्र झूरी के खाते में जमा कराई गई तथा कुछ धनराशि नगद भी दी गई। बैनामा कराने के लिए कहने पर आरोपियों द्वारा 03 दिन का समय लिया गया। इसके बाद बैनामा के समय वास्तविक गोविन्द के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति को लाकर उसकी फोटो लगवाकर बैनामा करा दिया गया। बैनामा प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नम्बर, ओटीपी सहित आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई गई तथा बैनामा तहरीर कराया गया।
बाद में वादिनी को जानकारी हुई कि गोविन्द पुत्र झूरी, उसकी पत्नी एवं प्रेमा पत्नी रोहित द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत वास्तविक गोविन्द के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को खड़ा कराकर फर्जी बैनामा कराया गया है। प्रकरण में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 248/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सत्यम विश्वकर्मा पुत्र विश्वकर्मा, निवासी खोजापुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 11.08.2026 को उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण प्रेमा पत्नी रोहित, निवासी ग्राम मादेपुर, तहसील बूढ़नपुर, जनपद आजमगढ़ एवं सत्यम विश्वकर्मा पुत्र विश्वकर्मा, निवासी खोजापुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ को बूढ़नपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1. प्रेमा पत्नी रोहित, निवासी ग्राम मादेपुर, तहसील बूढ़नपुर, जनपद आजमगढ़।
2. सत्यम विश्वकर्मा पुत्र विश्वकर्मा, निवासी खोजापुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 248/2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह, म0का0 बबीता पासवान एवं कां0 बृजेश गौड़, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।



