Mau news;अमिला में बैंक लोन से परेशान मृत दुकानदार की पत्नी ने बैंक के मैनेजर सहित चार के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
Mau news: Troubled by bank loan, the wife of a deceased shopkeeper in Amila filed a case against four people including the bank manager.

संवाददाता
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने गलत बैंक लोन से परेशान मृत दुकानदार की पत्नी की तहरीर पर गलत बैंक लोन को हड़पने को लेकर बड़ौदा यूपी बैंक के मैनेजर अनिल गोड फील्ड आफिसर देवशक्ति चौरसिया, के साथ पीड़यूथसिंहपुर निवासी आनन्द राय उर्फ बब्लू राय एवं नीरज राय उर्फ अमित राय के के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है। मृतक गोरेलाल की पत्नी सुजाता सोनकर ने आरोप लगाया कि आनन्द राय एवं नीरज राय ने बैंक के मैनेजर के साथ मिलकर मेरे पति के नाम पर 17लाख का लोन करा कर हड़प लिए। इस को लेकर मंगलवार की शाम को गोरेलाल सोनकर की मृत्यु को लेकर परिजनों के साथ लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।
घोसी कोतवाली में मृतक दुकानदार की पत्नी सुजाता सोनकर द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार स्व गोरेलाल सोनकर बड़ौदा यूपी बैंक के पास मिठाई की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पूर्व में दूकान के लिए बैंक से 9.50लाख रुपए का लोन लिए थे। आरोप लगाया कि बैंक के पास पति की दुकान होने के कारण बैंक मैनेजर अनिल गोड, फील्ड आफिसर देवशक्ति चौरसिया एवं पीड़ यूथ सिंहपुर निवासी दोनों भाई आनन्द राय उर्फ बब्लू राय एवं नीरज राय उर्फ अमित राय उनको प्रभाव में ले लिया था। पहले के लोन को माफ कराने की बात करने लगे। इसको लेकर फील्ड आफिसर देवशक्ति चौरसिया एवं दोनों तथाकथित बैंक दलाल आनन्द राय उर्फ बब्लू राय एवं नीरज राय उर्फ अमित राय मेरे घर आकर पहले के लोन रु 9.50 लाख को माफ कराने की बात कर पति को प्रभाव में लेकर सादे बैंक के 20प्रपत्रों के साथ बैंक बाउचर पर हस्ताक्षर करा लिए। और बाद में उक्त कागजातों को लेकर बैंक से पुनः रुपए 17लाख का लोन करा कर बाउचर से रुपए निकाल कर हड़प लिए। इसकी जानकारी एक साल बाद मेरे पति और मुझे हुई। इसको लेकर पति स्व गोरेलाल सोनकर मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। हम सब ने पीड़ यूथ सिंहपुर निवासी दोनों भाई आनन्द राय उर्फ बब्लू राय एवं नीरज राय उर्फ अमित राय से मिलकर लोन के निकाल लिए रुपये को जमा करने के लिए बराबर कहते रहे। इसको लेकर दोनों आजकल कह कर आश्वासन देते रहे। इस घटना की पूरी जानकारी कस्बे के दो व्यक्तियों को भी है। आरोप लगाया कि फर्जी लोन एवं उक्त लोगों के चलते मेरे पति स्व गोरेलाल सोनकर की मंगलवार को मौत हो गई। घोसी कोतवाली पुलिस मृतक की पत्नी सुजातासोनकर की तहरीर पर बैंक मैनेजर अनिलगोड, फील्डआफिसर देवशक्तिचौरसिया एवं पीड़यूथसिंहपुर निवासी दोनों भाई आनन्दराय उर्फ बब्लूराय एवं नीरज राय उर्फ अमितराय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।



