Azamgarh News;पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन के प्रभावीपरवी के फल स्वरूप दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपया अर्थ दंड
पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन के प्रभावीपरवी के फल स्वरूप दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपया अर्थ दंड
*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 आरोपी अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
थाना दीदारगंज में पंजीकृत अपराध जिसमें हत्या के आरोप मे 2 अभियुक्तो को आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक-10.09.2017 को वादी राम अवध यादव पुत्र स्व0 चौथी यादव निवासी भेड़ियाचक उल्लापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्तगण 1. दिनेश यादव पुत्र रामदेव यादव 2. लालमन यादव पुत्र स्व0 मुरली यादव 3. रामलोचन यादव पुत्र अक्षयबर यादव (मृत्यु) 4. रामदेव यादव पुत्र अक्षयबर यादव निवासी डिघिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के पौत्र ऋषिकान्त को रात 10 बजे घर से बुलाकर लेजाकर लाठी डण्डे से मारकर हत्या कर देना ।
➡ अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0-233/2017 धारा-302,34,120बी भादवि पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 11 गवाह परीक्षित हुए है ।
➡ जिसके क्रम में दिनांक-12.08.2026 को मा0 न्यायालय EC कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. दिनेश यादव पुत्र रामदेव यादव 2. लालमन यादव पुत्र स्व0 मुरली यादव निवासी डिघिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अभियुक्त 3. रामलोचन यादव पुत्र अक्षयबर यादव (मृत्यु) 4. रामदेव यादव पुत्र अक्षयबर यादव को साक्ष्य के अभाव मे दोषमुक्ति किया गया ।



