Azamgarh News:सीएम युवा अभियान के शुभारम्भ 2024 से अब तक 5745 आवेदन ऋण वितरण के साथ जनपद आजमगढ़ प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर*
*सीएम युवा अभियान के शुभारम्भ 2024 से अब तक 5745 आवेदन ऋण वितरण के साथ जनपद आजमगढ़ प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर*
*जिलाधिकारी के प्रभावी व सतत् पर्यवेक्षण परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में पूरे प्रदेश मंे आजमगढ़ शीर्ष स्थान पर*
आजमगढ़ 12 अगस्त, 2026/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी विजन के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान/सीएम युवा योजनांतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुये इन उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने तथा प्रदेश में पूॅजी निवेश को आकर्षित करने हेतु प्रतिवर्ष 01 लाख नई सूक्ष्म इकाईयॉ स्थापित किये जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षो की समयावधि में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाईयॉ स्थापित किये जाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह एक महत्वाकांक्षी नई योजना ’’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’’ का प्रतिपादन किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर नये सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजित करना है।
उत्तर प्रदेश की युवा जनशक्ति को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। योजनांतर्गत प्रत्येक वर्ष 1 से 1.50 लाख युवाओं को जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण के साथ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के युवाओं को उत्पाद एवं सेवा सम्बन्धी उद्यम स्थापित कराकर स्वरोजगार से जोड़ना है। वित्तीय प्रोत्साहन के अन्तर्गत प्रथम चरण में पॉच लाख तक की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक बिना किसी ब्याज व बिना किसी गारंटी के ऋण की सुविधा तथा 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान देय है।
जिलाधिकारी रविन्द्र के कुशल मार्गदर्शन, निर्देशन व सतत् पर्यवेक्षण परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की 11 अगस्त 2026 तक अद्यतन प्रगति के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 मे प्राप्त 2900 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3511 आवेदन प्राप्त हुये, जिनकी मार्जिन मनी धनराशि 1582.23 लाख है। बैंकों को प्रेषित आवेदन पत्रों की संख्या 3213 है, जिनमें रू0 1447.44 लाख मार्जिन मनी धनराशि सम्मिलित है। प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष अबतक जनपद में 1011 इकाईयों के पक्ष में ऋण वितरण कराया गया जिसकी मार्जिन मनी धनराशि रू0 404.02 लाख है। इस प्रकार सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के शुभारम्भ अक्टूबर 2024 से 12 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में योजनान्तर्गत उद्यम इकाईयों हेतु 5745 आवेदन ऋण वितरण के साथ जनपद आजमगढ़ प्रथम स्थान पर है।
इसी क्रम मंे प्रदेश के टॉफ 05 जनपद, प्रथम स्थान पर आजमगढ़ 5745, दूसरे स्थान पर जौनपुर 5282, तीसरे स्थान पर कानपुर नगर 4683, चौथे स्थान पर वाराणसी 4373, पांचवें स्थान पर हरदोई 4293 है।
इच्छुक आवेदक www. msme.up.gov.in पर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।



