Azamgarh News:शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं पारंपरिक कारीगरों के लिए 13 अगस्त को जागरूकता शिविर*
*शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं पारंपरिक कारीगरों के लिए 13 अगस्त को जागरूकता शिविर*
आजमगढ़, 12 अगस्त 2026/
उ०प्र०, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद स्तर पर शिक्षित बेरोजगार, आई०टी०आई०, पालीटेक्निक तथा परम्परागत कारीगरों के युवक/युवतियों को स्वरोजगार की स्थापना हेतु विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किये जाने हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक-13 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे तहसील-बुढ़नपुर के अतरौलिया बाजार में किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक लाभार्थी उपस्थित हो कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।



