Azamgarh News:प्रियांशु मेकओवर एकेडमी, आजमगढ़ में मेकअप, डांस एवं सावन परिधान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

प्रियांशु मेकओवर एकेडमी, आजमगढ़ में मेकअप, डांस एवं सावन परिधान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

*आजमगढ़, 12 अगस्त 2026*

आज आजमगढ़ रोडवेज के पीछे स्थित *प्रियांशु मेकओवर एकेडमी* में सावन के उपलक्ष्य में _मेकअप, डांस एवं सावन परिधान प्रतियोगिता_ का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एकेडमी के संस्थापक *प्रियांशु सोनकर* हैं, जो विगत दो वर्षों से प्रियांशु मेकओवर के नाम से आजमगढ़ में सौंदर्य एवं प्रशिक्षण एकेडमी चला रहे हैं। प्रतिवर्ष सावन में इस प्रकार के प्रतियोगिता कार्यक्रम कराए जाते हैं। इस बार लगभग *60 प्रतिभागियों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ *दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह* के मुख्य अतिथि के रूप में आगमन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। पूजा सिंह कार्यक्रम में बतौर जज भी उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में *मेकअप में प्रथम पुरस्कार आंशिकl डांस में प्रथम पुरस्कार संजना मौर्या एवं सावन परिधान में प्रथम पुरस्कार नेहा को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण *एडमेरा कंपनी* का स्मार्ट कार्ड बनाने की पद्धति रहा। कंपनी के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को जानकारी दी।

एकेडमी के संस्थापक प्रियांशु सोनकर ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button