Azamgarh news;अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ संपन्न
Azamgarh news; A grand decoration ceremony was held.

लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर
लालगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरुवार को अत्यंत गरिमामय वातावरण में ‘अलंकरण समारोह’ (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय की नई छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का गठन कर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक सुशांत चन्द्रा जायसवाल, श्रीमती पिंकी चन्द्रा जायसवाल,पिन्टू जायसवाल एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य आकर्षण में विद्यालय के चारों सदनों—आदित्य सदन, प्रभाकर सदन, दिवाकर सदन एवं भास्कर सदन से चयनित प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का प्रतीक सैश एवं बैच प्रदान किया गया।नवगठित छात्र परिषद में निम्नलिखित विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई ।स्कूल कैप्टन इकरा खान,हेड बॉय मोहम्मद अमार अंसारी,हेड गर्ल सानवी पांडेय इसके अतिरिक्त विद्यालय में स्पोर्ट्स कैप्टन,स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन,स्कूल प्रीफेक्ट,डिसिप्लिन कैप्टन,चारों सदनों के हाउस कैप्टन,हाउस वाइस कैप्टन तथा हाउस प्रीफेक्ट्स का भी औपचारिक चयन कर उन्हें पदभार सौंपा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती पिंकी चंद्रा जायसवाल ने कहा, “नेतृत्व केवल एक पद या उपाधि नहीं है, बल्कि यह दूसरों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करने और उन्हें प्रेरित करने की जिम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे यह भावी कर्णधार अनुशासन और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना शर्मा ने कहा, “सच्चा नेता वही है जो सफलता के मार्ग पर अपने साथ सभी को लेकर चले। आज चुने गए सभी छात्र प्रतिनिधि न केवल विद्यालय के नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने साथियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं जैसे राजेंद्र सिंह, किरण सिंह , सानिया शेख, सरिता वर्मा, गरिमा सिंह, प्रवीण शुक्ला आदि उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।



