Azamgarh news;अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन ने किया प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बिंद्रा बाजार में तिरंगा झंडा वितरण
Azamgarh news; Ambika Seva Sansthan social organization distributed tricolor flags in Primary English Medium School, Bindra Bazaar.
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़ ;हर घर तिरंगा और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अंबिका सेवा संस्थान इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निरंगा ध्वज वितरण अभियान का शुभारंभ रामदेई देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल दरिया दयालपुर से हुआ है। संस्था द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत लगभग 3,000 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि अंबिका सेवा संस्थान संस्थान हर वर्ष 15 अगस्त के पूर्व बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के लिए यह पहल करती आई है 3,000 तिरंगों का वितरण: विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों को 15 अगस्त से पूर्व ही सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा जाएगा। प्राथमिक विद्यालय बिंद्रा बाजार मोहम्मदपुर रंजीतपत्ती रामपुर रजमो गौरी शिवराजपुर दयालपुर गंभीरपुर में वितरण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास और ‘ध्वज संहिता के नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अभिषेक उपाध्याय लकी श्रीवास्तव पवन अस्थाना प्रिंस कुमार नितिन शर्मा वीरेंद्र मौर्य जयप्रकाश मुकेश ठठेरा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहकर वितरण कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे।



