Azamgarh News:दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रसेन डिग्री कॉलेज में HPV जागरुकता अभियान संपन्न  

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रसेन डिग्री कॉलेज में HPV जागरुकता अभियान संपन्न

आजमगढ़ जनपद के अग्रसेन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में HPV जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को HPV संक्रमण, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी देना था। अभियान के दौरान ट्रस्ट की टीम द्वारा छात्राओं को HPV टीकाकरण के महत्व, समय पर जांच, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया गया।

डॉ विपिन यादव ब्रांड एंबेसडर और दुर्गा शक्ति सेवा

ट्रस्ट की अध्यक्ष *पूजा सिंह* ने कहा कि जागरुकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। महिलाओं और छात्राओं को इस विषय पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ निशा यादव,शिक्षकगण, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने अभियान को सराहा और इसे नियमित रूप से चलाए जाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button