Azamgarh viral video;युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने से गांव में दहशत का माहौल

Azamgarh viral video: A young man was beaten with sticks by bullies, the video went viral, creating panic in the village.

आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के विषहम मिर्जापुर गांव से पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन लोग एक युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में दबंगई और दहशत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी शमशु पुत्र रियाज कुरैशी को पड़ोस के कुछ लोगों ने शाम के समय पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने मिलकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि परिवार या गांव से जो भी व्यक्ति मौके पर पहुंचा, उसके साथ भी मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि शमशु कुरैशी की हालत गंभीर होने के बाद आरोपितों ने उसे परिजनों के हवाले किया। घटना से संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें युवक के साथ कई लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने आरोपित दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई किए जाने की बात सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।पीड़ित ने आरोप लगाया कि रियाज, शाहनवाज, इमामू समेत करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी के घर जाने को लेकर पूछताछ के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद दूसरे घर के लोगों ने मारपीट कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button