आजमगढ़ में तंत्र-मंत्र गैंग का भंडाफोड़; झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को बेहोश कर जेवरात नगदी चरी, तीन गिरफ्तार

Tantra-mantra gang busted in Azamgarh; women were sedated in the name of exorcism and their jewellery and cash were stolen; three arrested.

आजमगढ़;झाड़-फूंक एवं तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं को बेहोश कर जेवरात व नगदी चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार,थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर वादिनी गुड़िया पत्नी शमशाद अहमद निवासी जलंधरी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री रोजी की तबीयत खराब चल रही थी। करीब चार माह पूर्व मोहम्मद आजम पुत्र इसरार अहमद निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी बदरका, थाना कोतवाली, आजमगढ़ अपने साथी अब्दुल राजिक पुत्र मोहम्मद रईश निवासी कोईलारी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ के साथ चंदा मांगने उसके घर आया था तथा उसकी पुत्री को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा दिया। इसके बाद वादिनी अपनी पुत्री रोजी एवं बहन कुल्सुम के साथ उसके घर गई, जहां झाड़-फूंक एवं ताबीज दिया गया। अगले दिन दोनों अभियुक्त वादिनी के घर पहुंचे तथा झाड़-फूंक के नाम पर पानी में कुछ मिलाकर पिलाया एवं कोई पदार्थ सुंघाया, जिससे वादिनी, उसकी पुत्री एवं बहन बेहोश हो गईं। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-421/2026 धारा 318(4)/123/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।इसी प्रकार वादी रिजवान अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी बाज बहादुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.03.2026 को उसके घर पर दो व्यक्ति झाड़-फूंक एवं चंदा मांगने के बहाने आए तथा उसकी पत्नी को तंत्र-मंत्र एवं काले साये का झांसा देकर भ्रमित किया। इसके बाद फूंका हुआ पानी छिड़कने एवं कोई पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया तथा घर में रखे जेवरात चोरी कर ले गये। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-422/2026 धारा 123/318(4)/305/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की सूचना पर दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 23:28 बजे कोट तिराहा से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 03 अभियुक्तों 1. मोहम्मद आजम पुत्र इसरार अहमद उम्र करीब 24 वर्ष, 2. अब्दुल राजिक पुत्र मोहम्मद रईश उम्र करीब 29 वर्ष एवं 3. सूरज वर्मा पुत्र स्व0 रामरतन सेठ उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मोहम्मद आजम एवं अब्दुल राजिक महिलाओं को झाड़-फूंक एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर विश्वास में लेकर बेहोशी की दवा पिलाते/सूंघाते थे तथा उनके घर से जेवरात एवं नगदी चोरी कर लेते थे। चोरी के जेवरात को अभियुक्त सूरज वर्मा द्वारा सस्ते दामों में खरीदकर गलाकर आगे बेच दिया जाता था। अभियुक्तों की निशानदेही/कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button