Azamgarh News:सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया गया अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया गया अंतिम संस्कार

बरदह, आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर राजेपुर पसिका गेट के समीप शुक्रवार की अलसुबह सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सड़क किनारे मृत अवस्था में मोर मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल, वन दरोगा सुजीत सरोज, आरक्षी पंकज यादव सहित प्रधान रामचेत चौरसिया, श्रीविलास राय, सुनील राय समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए मोर के शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर विधि-विधान से दफन किया।

इस दौरान लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत बेहद दुखद है। उसके अंतिम संस्कार में जिस तरह सम्मान और संवेदनशीलता दिखाई गई, वह वन्यजीवों एवं प्रकृति के प्रति समाज की जिम्मेदारी को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button