आजमगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 31 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

31 police officers and employees honored on 80th Independence Day in Azamgarh

आजमगढ़, 15 अगस्त;80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना भी की।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश तथा यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से आजमगढ़ पुलिस के कुल 31 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदक, प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

15 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजमगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें 09 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 05 को उत्कृष्ट सेवा पदक और एक पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक भीम सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ दुबे, उपनिरीक्षक शशिकान्त, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजधारी सिंह, मुख्य आरक्षी यातायात शत्रुघ्न सिंह, मुख्य आरक्षी दद्दन राम, मुख्य आरक्षी होरीलाल पाल और मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश सिंह शामिल हैं।उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी जय राम तिवारी, मुख्य आरक्षी मोती चन्द्र राम, मुख्य आरक्षी हिमांशु कुमार श्रीवास्तव और मुख्य आरक्षी संदीप कुमार यादव को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी एआरआर राजेश कुमार पाण्डेय को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

DIG और ASP को स्वर्ण, SI को रजत प्रशंसा चिन्ह

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ मधुबन कुमार सिंह को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc Gold) प्रदान किया गया।वहीं पुलिस लाइन आजमगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश मिश्रा को रजत प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc Silver) से सम्मानित किया गया।

यूपी-112 के 13 पुलिसकर्मी भी सम्मानित

यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए आजमगढ़ के 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इनमें पीआरवी 7144 कोतवाली के कमांडर कांस्टेबल ताराचन्द साहनी और पायलट होमगार्ड संजय मौर्या तथा पीआरवी 8453 कन्धरापुर के सब कमांडर कांस्टेबल आनन्द प्रसाद और पायलट होमगार्ड आलोक यादव शामिल हैं।इसके अलावा पीआरवी 5390 तरवां की टीम के हेड कांस्टेबल राम भरोसे यादव, कांस्टेबल राम सहाई पटेल, कांस्टेबल संतोष गुप्ता, होमगार्ड निरहू यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन यादव, हेड कांस्टेबल नागेश्वर लाल वर्मा, कांस्टेबल असफाक अहमद, कांस्टेबल मधुकांत यादव और होमगार्ड वेद प्रकाश पाण्डेय को बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इन सम्मानों को आजमगढ़ पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और ऑपरेशनल दक्षता की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button