Azamgarh News:उपखंड कार्यालय निजामाबाद और दत्तात्रेय विद्युत उपकेंद्र पर मनाया गया देश का 80 वा स्वतंत्रता दिवस।
उपखंड कार्यालय निजामाबाद और दत्तात्रेय विद्युत उपकेंद्र पर मनाया गया देश का 80 वा स्वतंत्रता दिवस।
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद विद्युत उपखंड कार्यालय और निजामाबाद के दत्तात्रेय विद्युत उपकेंद्र पर देश का 80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्युत उपखंड कार्यालय निजामाबाद पर उपखंड अधिकारी दिलीप वर्मा और दत्तात्रेय विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता राजेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण करते हुए झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किए और उन बीर अमर शहीदों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहे कि उन अमर बीर सपूतों के कारण ही हमे आजादी मिली है जिन्होंने इस आजादी के कारण हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी ।इस आजादी को पाने के लिए कितनी माताओं की कोख सुनी हो गई कितनी बहनों की मांग उजड़ गई तब हमें यह आजादी मिली।दो सौ सालों तक अंग्रेजों के हम गुलाम रहे। कितने बलिदानों के बाद हमे यह आजादी मिली।उन्होंने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस काफी जोश और उत्साह से मनाया जा रहा है।उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि यह आजादी हमें बड़ी मेहनत से मिली है इसलिए हम सभी लोग संकल्प लेते है कि एक होकर अखंड भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी दिलीप वर्मा,कार्यकारी सहायक संजय कुमार गुप्ता, प्रेमप्रकाश दुबे,विजय यादव,और विद्युत उपकेंद्र दत्तात्रेय पर अवर अभियंता राजेंद्र कुमार, टीजी 2 रविन्द्र चौहान, शिवम दुबे, अखिलेश यादव, राजकुमार यादव, गौतम भारती, संजय, सोनू कुमार, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



