Azamgarh news;दो घरों से 62 लाख के आभूषण व नकदी चोरी, गांव में दहशत

Azamgarh news: Jewellery and cash worth Rs 62 lakh stolen from two houses, panic in the village

अहरौला/आजमगढ़;अहरौला थाना क्षेत्र के चित्तूपुरा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब 62 लाख रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीछे के रास्ते छत से होकर सीढ़ी के रास्ते घरों में दाखिल हुए।चित्तूपुरा निवासी अशोक राय के घर से करीब 20 लाख के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी हुए। वहीं डेढ़ किलोमीटर दूर भवरुपुर गांव में रुद्रेश राय के घर से करीब 30 लाख के आभूषण और आठ लाख रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। चोरों ने घर में सो रहे उनके बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दिया था।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button