Azamgarh News:नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

रानी की सराय। नाग पंचमी पर्व पर रानी की सराय कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में स्थित शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सुबह अपने घरों की साफ-सफाई करने के बाद विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और नाग देवता का पूजन-अर्चन किया तथा दूध और लावा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

क्षेत्र के सेठवल गांव, रानी की सराय बाजार, लक्षीरामपुर, चक सेठवल, जगर्नाथ सराय, बांकीपुर सहित आसपास के गांवों के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

नाग पंचमी को लेकर लोगों ने मंदिरों की एक दिन पूर्व ही साफ-सफाई कर उन्हें सजाया था। पर्व को लेकर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वही बच्चों ने झूले का भी आनंदलयश्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा कर अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button