आजमगढ़;अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Azamgarh; Blood donation camp inaugurated at Aggarwal Dharamshala
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में श्री अग्रसेन की सेना और अग्रवाल धर्मशाला भंडार के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी मधुबन सिंह ने फीता काटकर किया।शिविर के दौरान मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में एसपी सिटी मधुबन सिंह ने समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, रक्तदान एक अत्यंत पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त शरीर में बहुत जल्द पुनः बन जाता है, जबकि यही रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर में समाज के युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 46 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ।इस अवसर पर अंशुल सिंघल, हर्षित अग्रवाल, हिमांशी मित्तल, अश्वनी मित्तल, लता मित्तल, शीतल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, आशीष कुमार, नवीन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अभिलाष राय, राहुल अग्रवाल, सौरभ गुप्ता और आदित्य अग्रवाल सहित संस्था के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



