Azamgarh News:वांछित अभियुक्त को थाना कन्धरापुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से गिरफ्तार किया।*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय:

*थाना–कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में विवेचना के दौरान बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी के बाद वांछित अभियुक्त को थाना कन्धरापुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से गिरफ्तार किया।*

दिनांक 03.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गयी कि वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को दिनांक 30.06.2026 को करीब 13:00 बजे अभियुक्त विन्द्रेश चौहान पुत्र स्व0 द्विज चौहान, निवासी राघवपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया तथा घटना में चन्द्रशेखर चौहान एवं अभियुक्त की माता की भी संलिप्तता बतायी गयी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 137(2), 87, 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। दिनांक 18.08.2026 को किशोरी की बरामदगी के उपरान्त उसके धारा 180 बीएनएसएस के अन्तर्गत बयान अंकित किये गये। किशोरी के बयान एवं शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के अवलोकन के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

*गिरफ्तारी का विवरण—*

दिनांक 18.08.2026 को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विन्द्रेश चौहान पुत्र स्व0 द्विज चौहान, निवासी राघवपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष को रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोग—*

मु0अ0सं0 168/2026 धारा 137(2), 87, 61(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त—*

विन्द्रेश चौहान पुत्र स्व0 द्विज चौहान, निवासी राघवपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 29 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*

1. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

2. उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

3. का0 अजय यादव, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

4. का0 रामशरन, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

5. म0आ0 नीतू सिंह, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button