Azamgarh News:साइबर फ्रॉड के ₹4,500/- थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस कराये गये*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
*थाना–कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के ₹4,500/- थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस कराये गये*
*साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 पर शिकायत प्राप्त होते ही साइबर पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही*
*साइबर पुलिस टीम के प्रयास से फ्रॉड की पूरी धनराशि ₹4,500/- पीड़ित के खाते में करायी गयी वापस *
*घटना का विवरण / बरामदगी —*
आवेदक सलमान खान, निवासी जालन्धरी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उनके बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के ₹4,500/- कटने की जानकारी हुई। आवेदक द्वारा न तो किसी व्यक्ति को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी दी गयी थी और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया गया था।
आवेदक द्वारा बिना देरी किये साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी उ0नि0 सागर कुमार रंगू एवं उनकी टीम द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या–23110250162503 पर त्वरित कार्यवाही की गयी। नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी सम्पूर्ण धनराशि ₹4,500/- आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
*आमजन से अपील—*
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके बैंक खाते से आपकी जानकारी के बिना कोई धनराशि निकल जाती है तो बिना किसी देरी के *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें* अथवा *राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने संबंधित बैंक को लिखित रूप से सूचना दें तथा नजदीकी थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, जिससे धनराशि को होल्ड/वापस कराने हेतु त्वरित कार्यवाही की जा सके।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम—*
उ0नि0 सागर कुमार रंगू, का0 नीरज पटेल, का0 राजन कुमार गौड़, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।



