Azamgarh News:ब्यूटी पार्लर में चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ₹25,050/- बरामद*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय:
*थाना–तरवां, जनपद आजमगढ़*
*ब्यूटी पार्लर में चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ₹25,050/- बरामद*
*ब्यूटी पार्लर से ₹40,200/- चोरी करने की घटना का किया गया सफल अनावरण।*
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की धनराशि ₹25,050/- बरामद।*
*सीसीटीवी फुटेज एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर की गयी गिरफ्तारी।*
दिनांक 16.08.2026 को वादी संजय कुमार मौर्य पुत्र झिल्लर मौर्य, निवासी ग्राम उंचहुवां, पोस्ट उंचहुवां, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 13/14.08.2026 की रात्रि करीब 01:20 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव का ही विनोद चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान, निवासी ग्राम उंचहुवां (जोलवरिया), पोस्ट उंचहुवां, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ पीछे से घर में चढ़कर ब्यूटी पार्लर की दुकान में रखा ₹40,200/- चोरी कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 175/2026 धारा 333, 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 रमेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 18.08.2026 को उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह पुलिस बल के उंचहुआ तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विनोद चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान, उम्र करीब 24 वर्ष, को जुंआ गांव जाने वाले मार्ग पर दर्रो मोड़ स्थित पुलिया के पास से समय करीब 06:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ₹25,050/- चोरी की धनराशि बरामद हुई। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही
मु0अ0सं0 175/2026 धारा 333, 305, 331(4) बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
विनोद चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम उंचहुवां (जोलवरिया), पोस्ट उंचहुवां, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 रमेश सिंह, का0 कमलेश यादव, का0 विशाल यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।



