Azamgarh news:काली माता मंदिर पर भव्य भंडारा का हुआ आयोजन, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Azamgarh news: A grand feast was organised at Kali Mata Temple, hundreds of devotees took the prasad.

आजमगढ़; ब्लॉक ठेकमा के ग्राम सभा गोडहरा में स्थित राम जानकी मंदिर काली मंदिर पर शाम को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूप भोजन ग्रहण किया। बताते चलें की ब्लॉक ठेकमा के ग्राम सभा गोड़हरा मे स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में गांव निवासी मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश जायसवाल के नेतृत्व में 9 में 2025 को जन सहयोग से भव्य काली जी के मंदिर का निर्माण करा कर उसमें काली जी की प्रतिमा स्थापित की गई उसके बाद से जनसहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है उसी क्रम में शुक्रवार को सुबह मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया उसके उपरांत शाम को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। मनोज कुमार जायसवाल व संतोष उपाध्याय पूरे भंडारे की व्यवस्था में लग रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, सतीश सिंह, पूर्व प्रधान रंजीत सिंह,जनार्दन सिंह, संतोष जायसवाल, संतोष उपाध्याय (पप्पू), भुंडली उपाध्याय, रिंकू सिंह, डब्लू सिंह, अंबिका सिंह, लल्लू सिंह, सुनील सिंह समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button