Azamgarh News:AISECT कौशल विकास यात्रा से विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल और AI के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

AISECT कौशल विकास यात्रा से विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल और AI के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़ जनपद में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत AISECT की ओर से आयोजित कौशल विकास यात्रा–2026 के तहत सोमवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, हैदराबाद आजमगढ़ में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। “समर्थ भारत–सक्षम भारत” थीम पर आधारित यह यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, करियर के अवसरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोजगार की बदलती आवश्यकताओं तथा AISECT की विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास पहलों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को AI की मूल अवधारणाओं, शिक्षा और दैनिक जीवन में इसके उपयोग तथा इसके जिम्मेदार एवं नैतिक इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया गया।

कौशल विकास यात्रा का शुभारंभ सेंटर हेड मुकेश एवं जेआरएम अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान संस्थान के स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। AISECT प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि कौशल विकास यात्रा केवल शैक्षणिक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगभग 500 स्कूलों-कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने तथा करीब 1,000 AISECT Skill Knowledge Providers (SKPs) और केंद्रों का भ्रमण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को AI Literacy Mission के तहत ‘About AI’ और ‘Future in AI’ विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही Future Skill Academy, Animation & AVGC Academy, Tally Academy, Training of Teachers & Trainers Academy तथा Fashion & Interior Design Academy सहित विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रमों और करियर विकल्पों से परिचित कराया गया।

विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), बदलते रोजगार परिदृश्य, व्यावहारिक कौशल और उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर विकल्प चुनने की जानकारी दी गई। QR कोड के माध्यम से पंजीकरण एवं आगे की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

AISECT की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नई तकनीकों की समझ विकसित करने, करियर की संभावनाओं को तलाशने तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आवश्यक कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button