Azamgarh News:पीएम श्री स्कूल तरवां का उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता परखी
पीएम श्री स्कूल तरवां का उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता परखी
ठेकमा, आजमगढ़ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के सरकार के विज़न को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लालगंज उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने ब्लॉक तरवां और तहसील लालगंज स्थित ‘पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल, तरवां प्रथम’ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया और पढ़ाई-लिखाई के स्तर को परखा। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय और खेलकूद की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि परिषदीय विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और शिक्षण कार्य को और अधिक रोचक बनाया जाए।



