Azamgarh News:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिजनों को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिजनों को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को सरायमीर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बहन पढ़ने के लिए गई थी। घर लौटते समय मनिहर ख्वाजापुर निवासी सुल्तान पुत्र मो. इस्लाम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। परिजनों ने तलाश के दौरान रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान सुल्तान ने हाथापाई, गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर सरायमीर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 220/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार, 28 अगस्त को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ कड़छा मोड़ से आरोपी सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है और वह मनिहर ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर का निवासी है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल सागर सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button